बीजेपी ने अगस्त में कांग्रेस छोड़ने वाले जयवीर शेरगिल को तत्काल प्रभाव से अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शेरगिल कांग्रेस पार्टी में सबसे युवा प्रवक्ताओं में से एक थे। वहीं, बीजेपी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है।