दिल्ली बीजेपी ने अपनी 'झुग्गी सम्मान यात्रा' के पोस्टर में तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन की तस्वीर के इस्तेमाल को 'गलती' बताया है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण कपूर ने बताया, "विक्रेता ने हमें डिज़ाइन उपलब्ध कराई थी और तस्वीर अनजाने में गलती से इस्तेमाल हुई।" उन्होंने कहा, "अगर इससे पेरुमल मुरुगन की भावनाएं आहत हुई हैं..तो हम माफी मांगते हैं।"