बीजेपी ने डकैती डालकर सत्ता हथिया ली, यह उनका धंधा हो गया है: कर्नाटक में सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को हुबली (कर्नाटक) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘डकैती डालना सत्ता में बैठे लोगों का धंधा हो गया है। इन्होंने (बीजेपी) डकैती डालकर सत्ता हथिया ली है।" उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से बीजेपी को इतनी घबराहट हुई कि वो हर तरह के दमन पर उतारू हो गई है।