inshorts

बीजेपी ने दिलीप घोष और बेबी रानी मौर्या को बनाया पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल से सांसद दिलीप घोष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। वहीं, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष की जगह सांसद सुकांता मजूमदार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।