inshorts

बीजेपी ने पिछले 5-7 साल में दूसरी पार्टियों के 277 विधायक खरीदे: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी ने पिछले 5-7 साल में दूसरी पार्टियों के 277 विधायक खरीदे हैं। केजरीवाल ने कहा, "कई जगहों पर तो इन्होंने (बीजेपी) एक-एक विधायक को ₹50-₹50 करोड़ दिए हैं...लेकिन दिल्ली में ये ₹20-₹20 करोड़ दे रहे थे...वही मान लें तो...277 विधायकों के...₹5,540 करोड़ हो गए...इसलिए पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो रहा है।"