inshorts

बीजेपी ने प्रियांक खरगे के 'नालायक बेटा' बयान को लेकर चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रियांक ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को 'नालायक बेटा' कहा था। हाल ही में मल्लिकार्जुन खरगे ने एक चुनावी रैली में कहा था 'प्रधानमंत्री मोदी एक ज़हरीले सांप जैसे हैं'।