रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच बीजेपी ने कैसरगंज लोकसभा सीट (यूपी) से मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह का टिकट काट दिया है। पार्टी ने इस सीट से बृजभूषण के छोटे बेटे व यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने रायबरेली से यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।