बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए अपने 107 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर शहर) और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (सिराथू) की सीटों की भी घोषणा हुई।