बीजेपी ने योगी जी को पहले ही घर भेज दिया, अब उन्हें गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे खुशी है कि बीजेपी ने पहले ही उन्हें अपने घर भेज दिया।" बकौल अखिलेश, "अब मुझे लगता है कि (योगी जी को) गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा...वहां से वापस आने की ज़रूरत नहीं है।"