बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व स्मृति ईरानी समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।