बीजेपी ने विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी व सह-प्रभारी, सूची हुई जारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के प्रभारी व सह-प्रभारी की नियुक्ति की। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रभार जबकि प्रकाश जावड़ेकर को केरल और विजय रूपाणी को चंडीगढ़ का प्रभार दिया गया है। विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है।