inshorts

बीजेपी ने हमारे 4 विधायकों को पाला बदलने के लिए ₹20-₹20 करोड़ की पेशकश की: संजय सिंह

'आप' नेता संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि बीजेपी ने दिल्ली में चार 'आप' विधायकों को ₹20 करोड़ (एक विधायक को) में पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। बकौल सिंह, "उन्होंने (बीजेपी नेताओं ने) हमारे विधायकों से कहा कि अगर वे...प्रस्ताव नहीं स्वीकारते हैं तो उन्हें...झूठे मामलों, सीबीआई और ईडी का सामना करना पड़ेगा।"