बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में 8 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया आत्मसमर्पण
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए कथित हमले के मामले में शिवसेना के 8 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुणे में आत्मसमर्पण किया। दरअसल, सोमैया ने कहा था कि शनिवार को पुणे महानगरपालिका परिसर में शिवसेना के गुंडों ने उन पर तब हमला किया जब वह कोविड-19 अस्पताल में अनियमितताओं के आरोप के बाद वहां पहुंचे थे।