बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एमपी में मंच पर लगाए 59 पुशअप्स, सामने आया वीडियो

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक मंच पर पुशअप्स लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में बीजेपी नेता गौरव रणदिवे उनके पुशअप्स 59 तक गिनते दिख रहे हैं। विजयवर्गीय आर.पी.एल. माहेश्वरी कॉलेज द्वारा आयोजित 'सार्थक सृजन 2021-22' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।