पश्चिम बंगाल बीजेपी के मीडिया इंचार्ज सप्तर्षि चौधरी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के भवानीपुर विधानसभा का वोटर होने का दावा किया है। चौधरी ने ट्विटर पर भवानीपुर की वोटर लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आखिरकार प्रशांत किशोर भवानीपुर के मतदाता हैं, पर क्या बंगाल की बेटी को बाहरी वोटर चाहिए? राज्य की जनता जानना चाहती है।"