बीजेपी नेता पर हमला करने के आरोप में शिवसेना के 8 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में शिवसेना के 8 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिवसेना के पुणे अध्यक्ष संजय मोरे का नाम भी एफआईआर में शामिल है। गौरतलब है, सोमैया ने शनिवार को ट्वीट कर बताया था कि पुणे महानगरपालिका के परिसर में शिवसेना के गुंडों ने उन पर हमला किया।