तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के. कविता बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और बीजेपी के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी। कविता ने कहा, "आप (बीजेपी) गलत लोगों से उलझ रहे हैं।" दरअसल, वर्मा ने कहा था कि दिल्ली शराब नीति बनाने की बैठकों में केसीआर के परिवार के सदस्य शामिल थे।