inshorts

बीजेपी फायदा उठा लेगी: सिद्धारमैया ने कांग्रेस के इवेंट में सरदार पटेल की फोटो लगाने को कहा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को पार्टी के कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर लगाने को लेकर राज़ी करते नज़र आ रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा, "बीजेपी इसका फायदा उठा लेगी।" घटना 31-अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि की है जो कि पटेल की जन्मतिथि भी है।