बीजेपी बूथ मेंबर ने तमिलनाडु निकाय चुनाव में हिजाब पहनकर आई महिला वोटर का किया विरोध
तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में शनिवार को मदुरै के एक मतदान केंद्र पर हिजाब पहनकर वोट डालने पहुंची महिला पर बीजेपी बूथ समिति के सदस्य ने आपत्ति जताई और उन्हें हिजाब उतारने को कहा। डीएमके और एआईडीएमके के सदस्यों ने इसका विरोध किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी के बूथ सदस्य को केंद्र से बाहर कर दिया गया।