inshorts

बीजेपी में रहकर 'आप' के लिए काम करें: गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बीजेपी में रहकर 'आप' के लिए काम करें। उन्होंने कहा, "वे उनसे (बीजेपी से)...पेमेंट लेकर हमारे लिए काम करें...क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं हैं।" बकौल केजरीवाल, "हम बीजेपी नेताओं को 'आप' में शामिल करना नहीं चाहते...उनके पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता हमसे जुड़ रहे हैं।"