बीजेपी में रहते हुए सिर्फ 70% आबादी से मिल सकता था, अब 100% से मिल सकता हूं: सुप्रियो

बालीगंज (पश्चिम बंगाल) विधानसभा उप-चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि जब वह बीजेपी में थे तब केवल '70% आबादी' से मिल सकते थे लेकिन अब '100% आबादी' से मिलने के लिए स्वतंत्र हैं। सुप्रियो के मुताबिक, उनकी छवि एक सांप्रदायिक नेता की बन गई थी। बकौल सुप्रियो, "मैं उन...गायकों में से हूं...जिन्होंने पाकिस्तान में...शो किए हैं।"