बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान खली ने कहा कि वह बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी खली एक कुश्ती अकादमी चलाते हैं।