पीटीआई ने पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि पार्टी के संस्थापक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अगले हफ्ते बीजेपी में शामिल होंगे। वह पीएलसी का बीजेपी में विलय करेंगे। 80-वर्षीय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पीएलसी बनाई थी और पंजाब में बीजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा था।