बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया...रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं...वो अपनी जांच करवा लें।"