inshorts

बीजेपी लोगों की समस्याओं के लिए पहले पीएम नेहरू को ज़िम्मेदार ठहरा रही है: मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा, "आज के हाकिम साढ़े सात साल सरकार चलाने के बाद...गलती मानने के बजाए...लोगों की परेशानियों के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री के ओहदे का खास महत्व होता है। इतिहास...को दोष देकर आपके गुनाह मिट नहीं सकते।"