बीजेपी विधायक की हत्या मामले में दोषी बीएसपी के अफज़ाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता हुई रद्द
बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए बीएसपी के अफज़ाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। कोर्ट ने शनिवार को अफज़ाल को 4 साल की सज़ा सुनाते हुए उन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया था। इसी मामले में अफज़ाल के भाई मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल हुई थी।