राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह के एक बयान को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। बकौल सांसद, करोड़ों हिंदुओं को गाली देने वाले विधायक को चुनाव लड़ने की इजाज़त किसने दी? गौरतलब है, राघवेंद्र ने कहा था कि 'जो हिंदू मुझे वोट नहीं देगा, उसकी नसों में मुस्लिम का खून दौड़ रहा होगा।'