बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर, कल करेंगे नामांकन
बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए स्पीकर होंगे और इसके लिए वह कल (मंगलवार) सुबह 10:30 बजे नामांकन करेंगे। बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सोमवार को आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उन्हें विधानसभा स्पीकर पद से हटाया गया। बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने कहा, "बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।"