बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम, यात्रा में वहां ईंधन भरवाए कांग्रेस: पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पार्टी को बीजेपी शासित राज्यों में ईंधन भरवाने की नसीहत दी है। पुरी ने कांग्रेस की कन्याकुमारी-कश्मीर तक पदयात्रा के रूट में आने वाले राज्यों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों का मैप शेयर कर लिखा, "कांग्रेस इससे...₹1,050 से ₹2,205 तक प्रति वाहन डीज़ल पर खर्च बचा सकती है।"