inshorts

बीजेपी सरकार के पास मुस्लिमों को सताने के सिवा कोई काम नहीं: मौलाना की गिरफ्तारी पर बर्क

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने यूपी एटीएस द्वारा अवैध धर्मांतरण संबंधी मामले में मेरठ से मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकार के पास मुस्लिमों को प्रताड़ित करने के सिवा कोई और काम नहीं है।" वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी पर कहा, "मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।"