कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट किया, "बीजेपी सरकार...द्वारा राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ बदले व द्वेष की भावना से प्रेरित कार्रवाई...निंदनीय है।" उन्होंने लिखा, "बीजेपी अपनी लोकतंत्र विरोधी राजनीति के विपक्ष में खड़ी आवाज़ों को दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है...लेकिन जनतंत्र में झूठ व दमन की लाठी ज़्यादा दिन...नहीं टिकेगी।"