बीजेपी सांसद की कार से टक्कर के चलते यूपी में हुई स्कूल से लौट रहे 9 वर्षीय बच्चे की मौत

बस्ती (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी की कथित कार से टक्कर के चलते शनिवार को स्कूल से लौट रहे 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बकौल पुलिस, पीड़ित के परिजन ने बताया कि बच्चे को एक फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मारी जिसमें एक जनप्रतिनिधि सवार थे। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।