inshorts

बीजेपी सांसद टेनी ने राकेश टिकैत को बताया 'दो कौड़ी का आदमी', उन्होंने दी प्रतिक्रिया

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद अजय मिश्रा टेनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसान नेता राकेश टिकैत को 'दो कौड़ी का आदमी' कह रहे हैं। वीडियो में टेनी कह रहे हैं, "हाथी चलता है तो...कुत्ते भौंकते हैं।" इस पर टिकैत ने कहा, "उनका लड़का 1 साल से जेल में है तो...आदमी को गुस्सा आएगा ही।"