बीजेपी सांसद निशिकांत की शिकायत पर दिल्ली में देवघर डीसी के खिलाफ दर्ज हुआ राजद्रोह का केस

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने देवघर (झारखंड) के डीसी के खिलाफ राजद्रोह और ऑफिशियल सीक्रेट ऐक्ट के तहत 'ज़ीरो एफआईआर' दर्ज की है। देवघर एयरपोर्ट विवाद पर निशिकांत ने डीसी पर कार्य में बाधा डालने, बिना इजाज़त डीआरडीओ क्षेत्र में जाने, जान से मारने की साज़िश के लिए पुलिस को उकसाने का आरोप लगाया है।