बीजेपी सांसद ने शेयर किया राहुल का 'फर्ज़ी' वीडियो, कांग्रेस बोली- कानूनी कार्रवाई करेंगे
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट कर दावा किया कि उन्होंने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को 'बच्चा' कहा। कांग्रेस ने इसे 'फर्ज़ी' बताते हुए स्पष्ट किया कि राहुल ने यह बात अपने दफ्तर (वायनाड) पर हमला करने वालों को लेकर कही। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "झूठ फैलाने वाले...कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।"