दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "रविवार रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था...हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल रुद्रपुर (उत्तराखंड) प्रचार में भी नहीं जा पाया...सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था।"