बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर जताया खेद

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर खेद व्यक्त किया है। लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने गुरुवार को दोनों सांसदों को अपना-अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। दरअसल, बिधूड़ी की टिप्पणी के बाद लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया था और उनके निलंबन की मांग की थी।

Load More