बीजेपी से टिकट न मिलने पर गुजरात 'आप' में शामिल हुए 2 बार विधायक रहे केसरी सिंह सोलंकी

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने पर मातर विधानसभा सीट से 2 बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी गुरुवार को 'आप' में शामिल हो गए। 'आप' की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने सोलंकी संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "मिलकर गुजरात में...ईमानदार सरकार बनाएंगे।" बीजेपी ने मातर विधानसभा सीट से कल्पेश परमार को प्रत्याशी बनाया है।

Load More