inshorts

बीजेपी हिजाब पर नहीं रुकेगी, वह मुसलमानों की तमाम निशानियां खत्म करना चाहती है: महबूबा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा, "मुझे डर है कि बीजेपी हिजाब पर नहीं रुकेगी...वह (बीजेपी) मुसलमानों की तमाम निशानियां खत्म करना चाहती है।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय मुसलमानों के लिए सिर्फ भारतीय होना ही काफी नहीं है...उन्हें बीजेपी का भी होना ज़रूरी है।" बकौल महबूबा, जम्मू-कश्मीर राजनीतिक मामला है लेकिन बीजेपी इसे सांप्रदायिक मामला बनाना चाहती है।