बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है जो सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का सम्मान करती है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान किया है। बीजेपी सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी प्रधानमंत्री संग्रहालय उन सभी को स्वीकार करने की बीजेपी की प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है, चाहे वे (पूर्व प्रधानमंत्री) किसी भी दल से आए हों।