कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी के लेख को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "बीजेपी-आरएसएस की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है।" उन्होंने कहा, "भारत की सच्ची संस्कृति साझा उत्सव, समुदाय और एकजुट रहने की है।" गौरतलब है, सोनिया गांधी ने कहा था कि 'विभाजन का वायरस' देश को नुकसान पहुंचा रहा है।