बीटीएस के 'वी' बने सबसे कम समय में इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले पहले शख्स
दक्षिण कोरिया के 'के-पॉप' बैंड बीटीएस के सदस्य किम थेह्यंग उर्फ 'वी' इंस्टाग्राम पर सबसे कम समय में 40 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। वी ने 135 दिनों में इतने फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही, वह दक्षिण कोरिया के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले ऐक्टर भी बन गए हैं।