inshorts

बीटीएस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया परफॉर्म; यूएन ने शेयर किया वीडियो

दक्षिण कोरियाई बैंड 'बीटीएस' ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (न्यूयॉर्क) में अपने गाने 'परमिशन टू डांस' पर परफॉर्मेंस दी। उन्होंने विकास से जुड़े कार्यों का समर्थन करने के लिए यूएन को संबोधित भी किया। बैंड ने कहा, "हमें लगा दुनिया रुक गई है लेकिन यह आगे बढ़ती रहती है। हर चीज़ जो हम चुनते हैं, वह बदलाव की शुरुआत होती है।"