प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप उद्यमियों के साथ संवाद के दौरान कहा कि बीते साल देश में 42 यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप बने हैं। उन्होंने कहा, हज़ारों करोड़ रुपए की ये कंपनियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होते भारत की पहचान हैं। बकौल प्रधानमंत्री, "भारत तेज़ी से...यूनिकॉर्न की सेंचुरी लगाने की...तरफ बढ़ रहा है...भारत के स्टार्ट-अप्स का स्वर्णिम काल...अब शुरु हुआ है।"