बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई अगर बीजेपी के इशारे पर काम करेगी तो हम विरोध करेंगे: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बीरभूम के रामपुरहाट हिंसा मामले में अगर सीबीआई केवल बीजेपी के इशारे पर काम करेगी तो वह विरोध करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अब भी लगता है कि रामपुरहाट की घटना के पीछे कोई साज़िश है...अब सीबीआई जांच कर रही है...यह एक अच्छा फैसला है।"