बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हल्का बुखार आने पर पीजीआई (चंडीगढ़) में भर्ती कराया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि अस्पताल में बादल की चिकित्सकीय जांच चल रही है। इससे पहले जून में गैस्ट्राइटिस और ब्रोंकियल अस्थमा की शिकायत के बाद बादल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।