दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सोमवार को भारत की पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़ा। बुमराह के टेस्ट करियर का यह दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा अंतर्राष्ट्रीय छक्का था। इसके बाद स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी संजना गणेशन के रिऐक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।