बुरा नहीं लगता क्योंकि मुझे अपने काम से प्यार है: 9-माह की बेटी से दूर रहने पर संगीता घोष

अभिनेत्री संगीता घोष ने अपनी 9-महीने की बेटी से दूर रहने पर कहा है कि उन्हें बुरा नहीं लगता है क्योंकि उन्हें अपना काम भी प्यारा है। उन्होंने कहा, "वह मेरी ज़िंदगी है...मैं अपने परिवार के लिए समर्पित हूं लेकिन...खुद से भी प्यार करती हूं।" बकौल संगीता, वह जो भी कर रही हैं अपने परिवार के लिए कर रही हैं।