बुरा नहीं लगता, मेरी तुलना बेस्ट से की जा रही है: मां श्रीदेवी से तुलना होने पर जान्हवी

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि उनकी मां व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से तुलना होने पर उन्हें बुरा नहीं लगता है। उन्होंने कहा, "मेरी तुलना बेस्ट से की जा रही है जिसका मतलब है कि फैन्स मुझे उस जगह देख पा रहे हैं। यह सितारों तक पहुंचने जैसा है, (ऐसे में) मैं कम-से-कम अपना लक्ष्य बड़ा रख सकती हूं।"