बूथ पर पैसा बांटा जा रहा था इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि जांच करें: गाड़ी ज़ब्त होने के बाद सोनू

पंजाब में पोलिंग बूथ के पास संदिग्ध गतिविधि को लेकर सोनू सूद की गाड़ी ज़ब्त होने के बाद अभिनेता ने कहा है, "हमें कुछ बूथ पर विपक्षी पार्टियों, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला।" उन्होंने कहा, "कई बूथ पर पैसा बांटा जा रहा था इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि जांच करें।"